बीएड, डीएलएड में प्रवेश के लिए पंजीयन का अंतिम दिन आज

बीएड, डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग में शामिल होने पंजीयन करवाने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) की तरफ से मेरिट सूची बनाकर दावा आपत्ति के लिए जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 16 से 18 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 19 सितंबर को प्रथम सूची जारी की जाएगी। इसके मुताबिक कालेजाें में 24 सितंबर तक प्रवेश होंगे। 25 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। प्रथम चरण की दूसरी सूची दावा आपत्ति के लिए 26 सितंबर को जारी की जाएगी। 27 सितंबर तक दावा आपत्ति स्वीकार की जाएगी।

प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 30 सितंबर को दूसरी प्रवेश सूची जारी की जाएगी। इसके तहत सात अक्टूबर तक प्रवेश दिए जाएंगे। आठ अक्टूबर को खाली सीटों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर से दूसरे चरण के प्रवेश जारी होंगे।

इस चरण में भी दो अलग-अलग समय में प्रवेश सूची जारी की जाएंगी। दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर तक अभ्यर्थियों को कालेज प्रवेश दिए जाएंगे। 12 नवंबर को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में बीएड की 14,400 और डीएलएड की 6,500 सीटें हैं।

इन दाेनों प्रवेश परीक्षाओं में लगभग ढाई लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। व्यापमं की तरफ से ये परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम पिछले दिनों जारी हुआ था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button