Police action: महिला शोषण के आरोपों में फंसे टीआई कलीम खान का डिमोशन, बनाया गया SI

Police action: बिलासपुर। बिलासपुर में सिविल लाइन थाने में पदस्थ रहे तत्कालीन टीआई कलीम खान पर एक बार फिर महिला शोषण का गंभीर आरोप साबित हुआ है, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें टीआई पद से हटाकर एसआई बना दिया गया है। आपको बता दें कि कलीम खान का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। कोरोना काल यानी लॉकडाउन के दौरान भी उनके खिलाफ महिला शोषण से जुड़े आरोप सामने आए थे, जिनमें विभागीय सतर्कता के चलते उस समय मामला शांत हो गया था।

लेकिन इस बार एक महिला के शारीरिक शोषण के मामले में विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिमोशन के आदेश जारी किए। वर्तमान में सरगुजा में पदस्थ कलीम खान पर हुई इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति एक अहम कदम माना जा रहा है, वहीं पुलिस महकमे में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button