तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ किया यौन उत्पीड़न, जानिए पूरा मामला..

तमिलनाडु। तमिलनाडु में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहा कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों द्वारा 13 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न करते थे। इस घटना ने राज्य में शिक्षा प्रणाली की सुरक्षा और बच्चों के संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कृष्णागिरी कलेक्टर सी दिनेश कुमार के अनुसार, तीनों आरोपी शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है. कलेक्टर ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को 15 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।
यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब लड़की 3 जनवरी से स्कूल नहीं गई थी। स्कूल प्रशासन ने जब उसके घर जाकर पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हुआ। पता चला कि बच्ची को शिक्षकों द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया था।
पुलिस जाँच मे जुटी
पीड़िता को आवश्यक परामर्श प्रदान किया जा रहा है ताकि वह इस सदमे से उबर सके. अधिकारियों ने बताया कि स्कूल शिक्षकों के मार्गदर्शन पर, लड़की के माता-पिता ने बरगुर अखिल महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस स्टेशन की सिफारिश पर, पीड़िता के माता-पिता ने बाल सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया. जिला बाल सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।





