बाउंसर पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

बिलासपुर:होटल हेवन्स पार्क के बाहर बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीनों युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

घटना 10 मई की रात की है। जब होटल में देर रात एंट्री से रोके जाने पर तीन युवक बाउंसर से भिड़ गए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाउंसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम सलूजा, ओम सलूजा और धर्मेंद्र गौतम हैं। तीनों नशे में धुत थे और पहले भी विवादों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से हमला करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

रविवार को पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए और ऐसे अपराधियों में डर पैदा हो।

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि शहर में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी ताकि कानून का डर बना रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button