महिला का नहाते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी, 8 महीने तक किया दुष्कर्म…

हरियाणा । देश के महिलाओं के साथ लगातार अपराध बड़ रहा है। नूंह में एक महिला के साथ फिप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडीयों वायरल करने की धमकी देकर 8 महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब तक फरार है।


नहाते समय वीडियो बनाया
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मुकुंड उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला का कहना है कि मुकुंड की उसके पति के साथ दोस्ती थी। आरोपी उसके पति से मिलने के बहाने उनके घर आता था। महिला ने बताया कि एक दिन उसका पति घर पर नहीं था। मौका देखकर आरोपी घर की दीवार से कूदकर अंदर घुस गया। उस वक्त महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई थी, उस दौरान आरोपी ने महिला का वीडियो बना लिया।

आपको बता दें कि महिला जब बाथरूम ले बाहर आई तो मुकुंड ने महिला से कहा कि उसने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली है। जिसके बाद आरोपी महिला को वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 8 महीने तक रेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपी के साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

एक गिरफ्तार, दुसरा फरार
महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होकर अपने पति को इस मामले के बारे में बता दिया। जिसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया है। नूंह के थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुंड को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब तक फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई