Threat To Industrialist’s Son : उद्योगपति के बेटे को धमकी…. सिरगिटी थाने में मामला दर्ज
Threat To Industrialist's Son : हर महीने खर्चा मांगने पहुंचे युवक ने दी जान से मारने की धमकी

Threat To Industrialist’s Son : उद्योगपति के बेटे को धमकी…. सिरगिटी थाने में मामला दर्ज
कोयला व्यवसायी और उद्योगपति प्रवीण झा के बेटे दिव्यांश झा को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने और कार से टक्कर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। (Threat To Industrialist’s Son) दिव्यांश ऑफिस से घर लौट रहा था, तभी रामा वर्ल्ड के पास नीली कार में सवार एक युवक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। रुकने पर आरोपी ने हर महीने खर्चा देने की मांग की और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।
Threat To Industrialist’s Son : हर महीने खर्चा मांगने पहुंचे युवक ने दी जान से मारने की धमकी
खतरा भांपकर दिव्यांश ने ड्राइवर को गाड़ी बढ़ाने को कहा, लेकिन युवक ने कार से उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह बचकर घर पहुंचे दिव्यांश ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है…





