क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नई तुलसी बनीं ये ग्लैमरस एक्ट्रेस

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
टीवी की दुनिया का सबसे आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब 25 साल बाद नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो के टीज़र ने पहले ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है, और अब इस चर्चा में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है —शगुन शर्मा।
जी हां, खबर है कि शगुन शर्मा को इस शो में लीड रोल के लिए चुना गया है। वो निभाएंगी परी का किरदार, जो नई ‘तुलसी’ बनकर विरानी परिवार की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
कौन हैं शगुन शर्मा?
शगुन टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2015 में ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2021 में मिली।
हरफूल मोहिनी’ में उनकी दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया, भले ही शो ज्यादा दिनों तक ऑन-एयर नहीं रह सका।
इसके बाद शगुन ने एकता कपूर के शो ‘ये हैं चाहतें’ में काश्वी बाजवा का लीड रोल निभाया, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।

अब बनेंगी ‘नई तुलसी’
शगुन शर्मा अब टीवी की सबसे आइकॉनिक बहू तुलसी विरानी की विरासत को आगे बढ़ाने जा रही हैं। उनके किरदार परी को शो में एक संवेदनशील, जिम्मेदार और मजबूत महिला के रूप में दिखाया जाएगा, जो विरानी परिवार की नई धुरी बनेगी।
फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट
शो के प्रोमो रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। खासकर जब उन्हें ये पता चला कि शो में शगुन शर्मा जैसे टैलेंटेड चेहरे की एंट्री हो रही है, तो उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई।
कब और कहां देख सकते हैं?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का टेलीकास्ट 30 जुलाई से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है। फैंस को एक बार फिर विरानी परिवार की गाथा देखने को मिलेगी, इस बार नए मोड़ और नए चेहरों के साथ।





