पिंक स्टेडियम में तृतीय रॉयल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बिलासपुर। पिंक स्टेडियम में तृतीय रॉयल स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की खास बात स्पेशल बच्चों की भागीदारी रही, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

इससे पहले रॉयल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होलीक्रॉस स्कूल और ऊर्जा पार्क में किया जा चुका है। इस बार पिंक स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रॉयल स्केटिंग क्लब ने स्पेशल बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन को भी मजबूत करता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास करने और जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं रॉयल स्केटिंग क्लब के दिया रॉय और विशाल रॉय ने बताया कि यह आयोजन बच्चों के प्रमोशन और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से किया गया है। क्लब का लक्ष्य बच्चों को केवल स्केटिंग ही नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना भी सिखाना है। रॉयल स्केटिंग क्लब नियमित रूप से ऐसे टूर्नामेंट आयोजित कर उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई