शोरूम की छत काटकर भीतर घुसे चोरों ने गल्ले पर किया हाथ साफ, संचालक ने कर्मचारी पर लगाया चोरी का आरोप

शहर में चोरी और लूट की वारदात बढ़ गई है। आए दिन राह चलते लोगों से लूट हो रही है। बंद दुकान, मकान को भी चोर निशाना बना रहे हैं। अभनपुर में ऐसी ही घटना हुई है। वहां बंद राजधानी ऑटोमोबाइल शो रूम की छत काटकर भीतर घुसे चोरों ने काउंटर से 55 हजार नकदी और मोबाइल पार कर दिया।

शो रूम के संचालक अनुकूल भंडारी ने पुलिस को बताया कि शो रूम को मैनेजर शैलेंद्र बांधे रात आठ बजे बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन जब वह दुकान खोल कर अंदर गया तो देखा कि कैश काउंटर का दराज टूटा हुआ था। शो रूम के टावर के कोने की सीट मुडी हुई थी। शैलेंद्र ने इसकी जानकारी फोन पर दी। दुकान में आकर देखा तो गल्ले में रखे 55 हजार और मोबाइल नहीं थे

ड्राइवर ने बेच दिया सामान

वासवानी कंपनी सिलतरा के संचालक ने कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया है। सत्यमनगर, पिरदा निवासी शल साहू ने पुलिस को बताया कि वह वासवानी कंपनी सिलतरा में श्रेयांश कांट्रेक्टर के अधीन सुपरवाइजर के पद पर काम करता है।

श्रेयांश कांट्रेक्टर के संचालक ने शिव कैलाश धुर्वे को 18 हजार रुपये के वेतन में पोकलेन मशीन चलाने रखा था। उसने 17 दिनों से वासवानी कंपनी सिलतरा में पोकलेन मशीन चलाई। इसी दौरान पोकलेन के चालक ने चैन मशीन का डिसप्ले मीटर व चाबी समेत अन्य को बिना किसी को सूचना दिए चोरी कर ले गया। शिव कैलाश धुर्वे से संपर्क करने पर उसने बकाया पैसा न देने पर चोरी करना बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button