Terror of thieves: चोरों के हौसले बुलंद, खड़ी ऑटो उड़ा ले गए चोर

Terror of thieves: बिलासपुर। बिलासपुर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि चोर आम आदमी के रोज़गार के साधन तक चुराने लगे हैं। ताजा मामला मगरपारा इलाके का है, जहां एक ऑटो चालक की इकलौती कमाई का जरिया उसका ऑटो जिसे चोर ले उड़े। पीड़ित परिवार सदमे में है। मगरपारा में रहने वाले ऑटो चालक गोपाल पटेल के लिए हर दिन की शुरुआत मेहनत और संघर्ष से होती थी, लेकिन एक सुबह उसकी जिंदगी ही बदल गई।
रोज की तरह ऑटो चलाकर घर लौटे गोपाल ने घर के बाहर अपना वाहन खड़ा किया था, लेकिन सुबह उठते ही देखा कि ऑटो गायब है। इस ऑटो से ही पूरे परिवार का पेट भरता था और अब रोज़गार का कोई जरिया नहीं बचा। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी सूने मकान, तो कभी सड़कों पर खड़ी गाड़ियां — अब तो चोर रोज़गार के साधनों पर भी हाथ साफ करने लगे हैं।





