कल जनदर्शन नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कल रहेगा स्थगित, व्यस्तता की वजह से नहीं होगा….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन कल स्थगित रहेगा। मुख्यमंत्री हर गुरुवार जनता की समस्याओं से रूबरू होते हैं, लेकिन व्यस्तता की वजह से इस सप्ताह जनदर्शन नहीं होगा।  गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम सफलता पूर्व आयोजित किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सैंकड़ों लोगों का मौके पर ही समस्या का निदान हुआ है। खासकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री काफी संवेदनशीलता दिखाते हैं। बीमारी से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ चिकित्सीय सहायता भी मुख्यमंत्री मौके पर ही उपलब्ध कराते हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं, अपेक्षाओं, आवेदनों को पंजीबद्ध करने के साथ ही इसे जनदर्शन पोर्टल में अपलोड किया जाता। इस पोर्टल में दर्ज आवेदनों की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री करते हैं। आम जनता से मिले आवेदनों को संबंधित विभाग द्वारा समय-सीमा में निराकृत कर इसकी जानकारी आवेदक को भी दी जाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…