Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में मौजुद है एक ऐसी जगह, जहां साल भर निकलता है गरम पानी

रायपुर। सृष्टि द्वारा अपने में समेटे हुए कई रहस्यों में से एक रहस्य छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में है। यहां एक ऐसी जगह है, जहां जमीन से निकलते गर्म जल का स्त्रोत है। जी हां, यह गर्म जल का स्रोत पूरे साल भर रहता है चाहे ठंडी हो या गर्मी। यह पानी इतना गर्म होता है कि आप इस पानी मे चावल भी पका सकते हैं। इसे देखने के लिये भारी मात्रा में जनता की भीड़ जमा होती है।

बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है तातापानी, जो प्राकृतिक रूप से निकलते गरम पानी के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां के कुण्डों व झरनों में धरातल से बारह माह गरम पानी प्रवाह होता रहता है। स्थानीय भाषा में ताता का अर्थ होता है गरम। इसी लिए इस स्थल का नाम तातापानी रखा गया है।

इस जगह को लेकर मान्यता है कि भगवान श्री राम ने खेल-खेल में सीता जी की ओर पत्थर फेंका, तो सीता मां के हाथ में रखे गरम तेल के कटोरे से जा टकराया। गरम तेल छलक कर धरती पर गिरा और जहां जहां तेल की बूंदें पडी, वहां से गरम पानी धरती से फूटकर निकलने लगा। स्थानीय लोग यहां की धरती को बहुत पवित्र मानते हैं एवं कहा जाता है कि यहां गरम पानी से स्नान करने से सभी चरम रोग खत्म हो जाते हैं।

इस अद्भुत दृश्य को देखने एवं गरम पानी का मजा लेने प्रदेशभर से लोग यहां आते हैं। यहां के शिव मंदिर में लगभग चार सौ वर्ष पहले बनी पुरानी मूर्ति स्थापित है, जिसकी पूजा करने हर वर्ष मकर संक्रान्ति के पर्व पर लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस दौरान यहां विशाल मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें पर्यटक झूलों, मीना बज़ार व अन्य दुकानों का मज़ा ले सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई