जिंदल कंपनी से लाखों के कॉपर की चोरी का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में लाखों की कॉपर चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस चोरी की घटना को 24 घंटे के अंदर सुलझाया है। घटना जिंदल कंपनी की है, जहां के स्टोर इंचार्ज ने लाखों के कॉपर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 400 किलो कॉपर बरामद किया है, जिसकी 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राज यादव उर्फ यशराज, पवन यादव, इकराम खान, अशोक केंवट और कमलेश यादव उर्फ नानू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं।





