Theft in jeweler’s shop: सराफा दुकान खरीददार बनकर पहुंचा चोर, 10 अंगूठियां हाथ में पहनी और फरार हुआ

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सराफा दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान से 10 अंगूठियां चुराईं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब दुकान में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। चोरों ने दुकान के भीतर घुसकर शातिर तरीके से अंगूठियां चुरा लीं। जब दुकान मालिक ने चेक किया, तब उन्हें चोरी का पता चला।

ज्वेलरी शॉप के संचालक आनंद अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि, उनकी गया नगर उरला मुख्य मार्ग पर बालाजी ज्वेलर्स की शॉप है। उसका घर दुकान से लगा है। बुधवार दोपहर आनंद अपनी पत्नी के साथ बाइक से सेक्टर-9 अस्पताल गया था।  दुकान में उसके कर्मचारी ही थे। इस दौरान एक व्यक्ति आया। उसने सोने की अंगूठी दिखाने कहा।

कर्मचारियों ने आनंद को जानकारी दी तो वो मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखता रहा। अंगूठी देखने आए युवक ने अपनी सभी 10 उंगलियों में अंगूठियां पहनी और फिर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई