रायपुर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच: 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस स्टेडियम में चौथी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होने जा रहा है।

23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के भारत दौरे का हिस्सा होगा, जिसमें कीवी टीम तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी। इसके पहले इसी साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां रायपुर को 3 दिसंबर को एक वनडे मैच की मेजबानी मिलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 28वीं एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में चेयरपर्सन देवजीत साइकिया, कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शामिल थे।

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे की आधिकारिक घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। रायपुर में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर 2024 में खेला गया था, जो दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। इससे पहले जनवरी 2024 में रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का एक और मुकाबला आयोजित हुआ था। लगातार चौथी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी मिलने से रायपुर के खेल प्रेमियों में उत्साह है और यह शहर धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट के प्रमुख केंद्रों में अपनी जगह बना रहा है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई