Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

तीसरी आंख बनी सुरक्षा कवच, अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर, अपराधियों की पहचान करा देने वाला किसी भी घटना को कैद करने में एक्सपर्ट..

बिलासपुर। हाल ही में कई घटनाओं में देखा गया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की और उन्हें दूसरे राज्यों से गिरफ्तार किया। इनमें से एक प्रमुख मामला शहर में लूटपाट करने वाले गिरोह का है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस ने कैमरों के आधार पर गिरोह की गतिविधियों को ट्रैक किया और उन्हें दबोचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस का कहना है कि इन कैमरों से शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन से लेकर चोरी, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराधों तक पर अब तेजी से कार्रवाई हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह तीसरी आंख न केवल अपराधियों की पहचान में मदद कर रही है, बल्कि अपराध रोकने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है।

अंतरराज्यीय चोर गिरोह की हुई पहचान

कुछ महीने पहले हिर्री माइंस और सीपत स्थित ज्वेलरी शाप में धावा बोलकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने इसी पैटर्न पर प्रदेश के अन्य जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इसके बाद पुलिस ने प्रदेश के दूसरे जिलों से भी संपर्क किया। चोरों के संबंध में जानकारी जुटाई। सीसीटीवी फुटेज से एक व्यक्ति की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ी। पुलिस की टीम मध्यप्रदेश में जाकर आधा दर्जन से अधिक आरोपित को पकड़कर ले आई। साथ ही चोरी के जेवर और अन्य सामान भी जब्त किए गए।

बंदूक की नोक पर लूटपाट करने वाले पकड़े गए

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर घुसकर बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की। इसके बाद बाइक पर भाग निकले। इधर बंदूक की नोक पर हुई लूटपाट की सूचना पर पुलिस की टीम हरकत में आ गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया गया। इसमें पता चला कि लूटपाट करने वाले चांटीडीह में रहने वाले बदमाश हैं।

पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घटना के दूसरे ही दिन लूटपाट करने वालों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि नकली बंदूक दिखाकर उन्होंने महिला को डराया और लूट के बाद वे भाग निकले।

ज्वेलरी व्यवसायी का बैग लेकर भागने वाले पकड़े गए

सरकंडा क्षेत्र के ही अशोक नगर रोड पर ज्वेलरी व्यवसायी दुकान खोलने पहुंचे। चोरों ने दुकान के सामने पहले ही गंदगी कर दी थी। ज्वेलरी व्यवसायी गंदगी साफ कर पानी का पाइप अंदर रखने गया तो चोरों ने जेवर से भरा बैग पार कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई