सरकारी निर्माण का सामान ट्रक में लोडकर ले भागा चोर, आरोपी महाराष्ट्र और कांकेर से गिरफ्तार

नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए लाखों की चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्ट्रक्चर के काम में उपयोग होने वाले लाखों के सामान को ट्रक में भरकर फरार हो गया था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला मेचका थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम बोईरगांव का है। जहां के प्रार्थी नंदेश्वर डांगरे ने 20 दिसंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि, प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत अति पिछड़ा वर्ग के लिए बहुउ‌द्देशीय हाल आंगनबाड़ी का काम चल रहा था। नागपुर के रहने वाले विहान बागड़े ने स्ट्रक्चर काम में उपयोग होने वाले सामान को ट्रक में भरकर ले गया था। जिसके बाद आरोपी विहान बागड़े के विरूद्ध थाना मेचका में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं पुलिस ने दीगर प्रांत नागपुर, महाराष्ट्र जाकर आरोपी विहान बागड़े को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद उसने चोरी करना स्वीकार किया है।

आरोपी ने प्राथमिक शाला बोईरगांव में रखे फेम इट्रक्चर लोहे की सीट सहित लोहे की करीब 3 टन सामान को लेबर लगाकर ट्रक में भरकर ले गया था। इसके बाद आरोपी ने चोरी के सामान को उसने डोंगरडूला के परिचित के भानेन्द्र विश्वकर्मा के पास 1 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिया था। चोरी के सामान को खरीदने वाले भानेन्द्र विश्वकर्मा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, विहान बागड़े से 1 लाख 40 हजार रुपये में खरीदकर ग्राम दुधावा के रूपेन्द्र साहू को 2 लाख रुपये में बेच दिया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button