स्कूली बस असंतुलित होकर नहर में गिरी, ड्राइवर सहित 8 बच्चे हुए घायल..

कैथल हरियाणा के कैथल जिले में स्थित नौच गांव में सोमवार 17 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया। सुबह के समय स्कूली बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी उसी समय यह हादसा हुआ। और बस सतलुज यमुना लिंक नहर में गिर गया। इस हादसे में बस में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बता दे कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी बच्चे और ड्राइवर घायल थे।

यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में कोई टेक्निकल खराबी आ गई, जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। बस में कुल आठ बच्चे सवार थे। हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई