हमारे देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का नियम संभव नहीं: सपा नेता हसन

मुरादाबाद। एक राष्ट्र, एक चुनाव कानून का विधेयक अगले हफ्ते सदन में पारित हो सकता है। विधेयक पारित होने से पहले ही राजनेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता एसटी ने हसन ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को संभव नहीं बताया है। उन्होंने कहा, कि हमारे देश में बहुत सी अलग-अलग संस्कृतियां और धार्मिक कानून हैं। इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। वे संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। वे एक समान सिविल कोर्ट की बात कर रहे हैं, कह रहे हैं कि एक राष्ट्र एक संविधान। कल आप कहेंगे एक राष्ट्र एक संस्कृति, परसों आप कहेंगे एक राष्ट्र एक धर्म। सभी चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है।
ये पार्टियां ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ नियम के विरोध में
- कांग्रेस
- सीपीआई
- सपा
- AIUDF समेत अन्य दल





