नकली को असली पुलिस ने दबोचा, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आरंग थाना पुलिस ने वर्दी पहनकर हाइवा वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले 3 नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने स्कार्पियो कार में सायरन और बत्ती लगाया हुआ था। साथ ही रौब दिखने के लिए नकली वर्दी भी पहनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक घटना समोदा स्थित चरण ढाबा के पास की है, जहां मोहतम रेत घाट से रेत लाते समय तीनों बदमाशों ने प्रार्थी का वाहन को रोक दिया और गाड़ी के कागजात के साथ-साथ रायल्टी के कागजात मांगने लगे।

सभी कागजात दिखने के बाद भी आरोपियों ने उनसे वसूली की। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत आरंग थाने पहुंचकर की। वही पुलिस ने प्रार्थी के बताए हुए हुलिए के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बत्ती और सायरन वाली स्कार्पियो के साथ नकदी वर्दी को जब्त कर लिया है। आरोपियों का नाम प्रवीण चंद्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाघमारे बताया गया है। तीनों ही आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button