धान खरीदी की प्रक्रिया समाप्त, लेकिन अभी भी हजारों क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में पड़ा..

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को समाप्त हुए 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी हजारों क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में पड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 6,91,983 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 94 प्रतिशत धान के उठाव का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब भी लगभग 45,000 मीट्रिक टन धान खरीदी केंद्रों में शेष है। प्रशासन ने इस शेष धान के उठाव के लिए 20 से 22 फरवरी तक का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बता दें कि धान के शीघ्र उठाव के लिए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा, खरीदी केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा और उचित भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार धान खरीदी एवं उठाव की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को समय पर भुगतान और भंडारण सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा 22 फरवरी तक धान उठाव का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे खरीदी केंद्रों को खाली कराया जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई