मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन OnePlus 13T को लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

नई दिल्ली। वनप्लस लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन OnePlus 13T को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसे अभी चीन के बाजार में उतारा गया है। जल्द की भारत में भी इसे पेश किया जाएगा। नया वनप्लस 13T स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है।  OnePlus 13T में एक से बढ़कर एक फीचर दिए गए हैं। इसमें 6260mAh की बड़ी बैटरी, फ्लैट डिस्प्ले है और गोल कोनों के साथ एक कॉम्पैक्ट डिजाइन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं OnePlus 13T की कीमत और फीचर्स के बारे में..

OnePlus 13T के बेस मॉडल (12GB+256GB) की कीमत 3,399 युआन (लगभग ₹39,805) से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट (16GB+1TB) 4,499 युआन (लगभग ₹52,690) में उपलब्ध होगा। फोन 30 अप्रैल से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। OnePlus 13T में आपको तीन कलर वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसमें मॉर्निंग मिस्ट ग्रे, हार्ट-पाउंडिंग पिंक और क्लाउडी इंक ब्लैक में उपलब्ध है।

स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। 6.32 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले वाले इस डिवाइस में 120Hz LTPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर पावर एफिशिएंसी देता है। इसके अलावा, यह 1.5K पैनल है, वही रिजॉल्यूशन जो हमें वनप्लस 13R पर मिलता है।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई