chhattisgarh municipal elections: घोषणा पत्र में 33 वादों के साथ शहर को विकसित और स्वच्छ बनाने का दावा

chhattisgarh municipal elections(बिलासपुर) : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इन दिनों प्रचार-प्रसार काफी तेज है 11 फरवरी को प्रदेश भर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए मतदाता अपने मत अधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले वार्ड और महापौर अध्यक्ष के लिए खड़े प्रत्याशी जनता को उनके पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं। तो वहीं पार्टी भी नगर निगम नगर पंचायत को किस तरह से विकसित करेंगे इसका खाखा लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया।
बिलासपुर में भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित केंद्रीय राज्यमंत्री तोकन साहू सहित बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक , बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित संयोजक गौरी शंकर अग्रवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए तैयार किए गए घोषणा पत्र में कई वादे किए हैं। इन वादों में खास तौर पर अरपा के संरक्षण के साथ महिलाओं के लिए विशेष योजना लाने की बात कही गई है। इसके अलावा ट्रैफिक के सुधार सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर में हम उपाय लागू करने की दिशा में पहल करने की बात भी कही गई है।
यही नहीं नगर निगम की आय को बढ़ाने के साथ बिलासपुर शहर को विकसित और स्वच्छ बिलासपुर बनाने की एक पूरी रूपरेखा इस घोषणा पत्र में दिखाई गई है भाजपा का दावा है कि हमने बनाया है। हम ही संवारेंगे किनारे के साथ भाजपा इस नगर निगम चुनाव में अपना पूरा दमखम झोंक रही है ऐसे में अगर भाजपा का प्रत्याशी बिलासपुर नगर निगम में मेयर निर्वाचित होता है। तो इन 33 वादों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी उसे पर होगी ऐसे में देखना होगा कि आगे आने वाली इन चुनौतियों से भाजपा किस तरह से निपट्टी है।





