नदी में रेत निकालने गया मजदूर हुआ लापता, कल शाम से की जा रही तलाश…

कबीरधाम | कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरझिटी पुराना के हाफ नदी में कल शनिवार शाम 5 बजे से लेकर आज रविवार दोपहर 12 बजे तक एक मजदूर लापता है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर अपने अन्य साथियों के साथ यहां रेत निकालने के लिए पहुंचे था। इसी दौरान राजू धुर्वे उम्र 35 निवासी ग्राम नरसिंहपुर थाना पंडरिया नदी के गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद उसके साथी मजदूरों ने ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मिला। ऐसे में देर रात का पंडरिया थाना पुलिस को जानकारी दी। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान को बंद किया गया।

आज रविवार को पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान को लेकर दुर्ग से SDRF की टीम को बुलाया है। दोपहर 12बजे तक लापता राजू धुर्वे का कोई पता नहीं चल सकता है। वर्तमान में नदी के खोजबीन चल रहा है। बताया जा रहा है कि नदी से अवैध तरीके से रेत निकालने के चक्कर में करीब 20 मीटर गहरा हो चुका है। अंदेशा है कि इसी गहरे पानी में राजू धुर्वे डूब गया होगा। ये सभी मजदूर कल शाम को इस गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट लेकर आए हुए थे। वापसी के दौरान रेत ले जाने की प्लानिंग थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button