विधानसभा में गूंजा साइबर ठगी का मुद्दा, बीजेपी विधायको ने घेरा मंत्री को

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन डिजिटल अरेस्ट का मुद्दा उठाया गया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि, राज्य में डिजिटल अरेस्ट के कितने मामले आए हैं और पीड़ितों को कितना पैसा वापस दिलाया गया है।

इसके साथ ही विधायक अजय चंद्राकर ने सायबर क्राइम को रोकने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि, 168 करोड़ रुपए की ठगी हो चुकी है और 12 डिजिटल अरेस्ट के मामले आए हैं। इन मामलों में से 5 करोड़ 20 लाख रुपए पीड़ितों को वापस किए गए हैं।

बैंक खातों को फ्रिज न करने पर सवाल

विधायक ने पूछा कि खातों को फ्रिज क्यों नहीं किया गया। इस पर मंत्री ने बताया कि, ठगी के बाद 4 करोड़ 13 लाख रुपए को खातों में होल्ड किया गया है। पुलिस ने 722 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें से 347 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सायबर थानों की संख्या पर सवाल

अजय चंद्राकर ने राज्य में सायबर थानों की स्थापना के बारे में पूछा, तो मंत्री ने बताया कि, राज्य में 1 साइबर भवन और 5 सायबर रेंज स्थापित किए गए हैं। साथ ही, 6 पुलिस अधिकारी सायबर कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट की सेवाएं भी विभाग से ली जा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई