वन विभाग की टीम ने किया नीलगाय के बच्चे का अंतिम संस्कार, कुत्तों ने काटकर किया था जख्मी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नीलगाय का एक बच्चा जख्मी हालत में मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, गांव में घुस आए उस बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया होगा। वन विभाग की टीम ने नील गाय का अंतिम संस्कार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव का है। दरअसल, गोवर्धनपुर गांव में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को पता चला कि, नीलगाय का एक बच्चा जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और नीलगाय के बच्चे को तत्काल पशु चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…