स्टेशन में खानपान की गुणवत्ता का परीक्षण करने पहुंची फ़ूड टीम…

बिलासपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे की टीम ने बिलासपुर समेत प्रत्येक स्टेशनों में संचालित स्टाल व अन्य फूड यूनिट की व्यवस्था परखी। पैकेट बंद खाने-पीने की सामग्री के निर्माण की अवधि से लेकर उनकी क्वालिटी देखी गई। इस जांच का उद्देश्य केवल यात्रियों स्टेशन व ट्रेनों में शुद्ध व ताजा खानपान उपलब्ध कराना था।

रेलवे में अभी स्वच्छता ही सेवा अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक दिन नई थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस जांच से स्टाल संचालक व कार्यरत कर्मचारी थोड़े चिंतित भी नजर आए। उनके मन में इस बात की डर थी कि खामियां न मिल जाए। खाने के सामान की गुणवत्ता जांचने के अलावा उन्हें निर्देश दिए गए कि हमेशा ढककर रखा जाए। इसके अलावा सामान को निर्धारित दरों में ही बेचने एवं ग्राहकों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करने की बात भी कही।

निरीक्षण के दौरान इन बिंदुओं पर चर्चा
  • खाद्य सामग्री रखने व खाना पकाने के बर्तनों की सफाई।
  • – स्टालों के कचरे का निपटान व्यवस्था।
  • – वेंडर व रसोइयों के यूनिफार्म, दस्ताना, टोपी लगाए हैं या नहीं।
  • – परिचय-पत्र व मेडिकल कार्ड के अलावा समस्त दस्तावेज
  • – पैकेट में उपलब्ध खाद्य सामग्री की बनने की तिथि व उपयोग करने की तारीख।
  • – स्टालों में सूखे एवं गीले कचरों के निष्पादन के लिए अलग-अलग डस्टबीन की उपलब्धता।
आज स्वच्छता का संदेश देने नुक्कड़
नाटक का आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 27 सितंबर को स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव थीम पर बिलासपुर रेल मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कला-नृत्य, नुक्कड़-नाटक आदि कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्टेशन के साथ-साथ रेलवे परिसर में होंगे, ताकि यात्रियों के अलावा आम नागरिकों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा सके।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button