फिल्म “RRR” को फिर मिला ऑस्कर सम्मान ..

साल 2023 में आई राजामौली की फिल्म “RRR” ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया था। जहां रामचरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म के गाने “नाटू नाटू” को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। वहीं फिल्म “RRR” को एक बार फिर एक अन्य कैटिगिरी में ऑस्कर सम्मान दिया जाएगा।
ऑस्कर एकेडमी ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। यह ऐलान अकादमी ने स्टंट डिजाइन पुरुष्कार को लेकर किया है। दरअसल एकेडमी ने स्टंट कला को मान्यता देते हुए इसे आधिकारिक रूप से पुरुष्कार देने का फैसला किया है। यह पुरुष्कार पहली बार अकादमी के शताब्दी वर्ष समारोह में दिया जाएगा। बता दें कि साउथ के धुरंधर फिल्म मेकर राजामौली की “RRR” ने दुनियाभर में तारीफें बटोरी हैं।
जूनियर एनटीआर और रामचरण की इस फिल्म ने एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। ऑस्कर अकादमी की तरफ से इस मूवी को नई शामिल की जा रही कैटिगिरी के लिए प्रशंसित किया गया है। अकादमी के इस फैसले पर मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली ने ख़ुशी जाहिर की है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के ऑफिशियल ऐलान के मुताबिक बेस्ट स्टंट डिजाइन के लिए एक न्यू ऑस्कर कैटिगिरी के साथ स्टंट वर्क आर्ट कला को शामिल करेगी।
इसके तहत साल 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए साल 2028 में 100वें अकादमी पुरुष्कारों में शुरू होगी। इसके लिए कुछ फिल्मों का बतौर उदहारण पेश किया गया है, जिसमें राजामौली की फिल्म “RRR” भी शामिल हैं। इस फिल्म में शानदार एक्शन देखने के लिए मिले थे, जिसे देश और दुनियाभर में काफी सराहा गया था, वही फिल्म “RRR” को अब दूसरी बार ऑस्कर पुरुष्कार मिलेगा।
अकादमी का ये फैसला सिनेमा जगत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऑस्कर फिल्म अकादमी अब स्टंट कला के क्षेत्र में भी स्टंट डिजाइन पुरुष्कार देगी। इसकी शुरुआत अकादमी के 100वें वर्ष समारोह के दौरान होगी। यह पुरुष्कार उन फिल्मों को दिया जाएगा, जो साल 2027 में रिलीज होगी। फिल्म अकादमी प्रोडक्शन और तकनिकी शाखा में 100 से ज्यादा स्टंट कलाकार शामिल हैं।
बता दें कि ऑस्कर एकेडमी द्वारा इस ऐलान के साथ ही 3 फिल्मों का पोस्टर भी जारी किया गया है। जिसमें मिशेल योह की फिल्म “एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स”, रामचरण और जूनियर एनटीआर की “RRR” और टॉम क्रूज की “मिशन इम्पॉसिबल” शामिल हैं। इन फिल्मों के पोस्टर पर बोल्ड शब्दों में “स्टंट डिजाइन ऑस्कर” लिखा हुआ है।
ऑस्कर एकेडमी ने इस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर की है। नई कैटिगिरी का ऐलान करते हुए द एकेडमी ने लिखा, स्टंट हमेशा से फिल्मों का अहम पार्ट रहा है। बता दें कि साल 2023 में आई राजामौली की फिल्म “RRR” ने दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया था। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म के गाने “नाटू नाटू” को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। इसे बेस्ट सॉन्ग का खिताब मिला था।
बता दें एसएस राजामौली की फिल्म “RRR” 25 मार्च साल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें रामचरण, जूनियर एनटीआर के साथ अजय देवगन, और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए। इस फिल्म को 550 करोड़ की लागत से बनाया गया था, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ सहित वर्ल्डवाइड 1387 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
फिल्म “RRR” ने केवल 16 दिनों में 1 हजार करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसे में राजामौली के इस फिल्म को दूसरी बार ऑस्कर पुरुष्कार मिलना साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के लिए बड़े ही गर्व की बात है। वही फिल्म “RRR” को एक ख़ास पहचान मिलने से मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली काफी खुश हैं। फिलहाल रिलीज के 3 साल बाद भी फिल्म “RRR” का जलवा लगभग बरकरार है। “





