Bahu’s game: नई नवेली बहू का कारनामा, ससुराल वाले गए खेत, बहू जेवर लेकर रफूचक्कर

Bahu’s game: कोरबा: जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया। आरोप है कि, बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। खुशबू की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई।

वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां समझौता हुआ। चांदराम कश्यप ने मानिकपुर चौकी में बहू की शिकायत दर्ज कराई है। समझौते के बाद खुशबू ससुराल लौट आई। वापस आने के बाद एक दिन जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए, तब वह घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।

चांदराम और उनका बेटा बहू की तलाश में उसके मायके हरदी बाजार मूढाली गए। वहां खुशबू के पिता ने बताया कि, वह घर पर नहीं है। उल्टा उन्होंने चांदराम को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे नहीं छोड़ेंगे। वहीं चांदराम ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता के बयान के बाद ही बाकी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button