The Epstein Files: एप्सटीन फाइल विवाद पर अनुमा आचार्य ने उठाए सवाल

The Epstein Files: कहा,यदि तथ्य सही हैं तो यह देश की छवि पर गहरी चोट....

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही ‘एप्सटीन फाइल’ को लेकर भारत में भी राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। (The Epstein Files) इस मामले पर बयान जारी करते हुए अनुमा आचार्य ने कहा है कि यदि दस्तावेज़ों में सामने आ रही जानकारियाँ सत्य साबित होती हैं, तो यह केवल किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं रहेगा, बल्कि देश की छवि पर गंभीर आघात पहुँचाने वाला विषय बन जाएगा।अनुमा आचार्य ने अपने बयान में कहा कि 13 नवंबर को एक ट्वीट किया था, जिसमें हरदीप पुरी का नाम स्पष्ट रूप से लिखा गया था।

दि तथ्य सही हैं तो यह देश की छवि पर गहरी चोट…. (The Epstein Files) 

उन्होंने कहा कि उस समय हरदीप पुरी भारत के राजदूत नहीं थे, बल्कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके थे। लेकिन जिस ईमेल का अब संदर्भ दिया जा रहा है, वह उस अवधि का है जब पुरी राजदूत के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि यह बिंदु पूरे मामले की दिशा तय कर सकता है।आचार्य ने आरोप लगाया कि सुब्रमण्यम स्वामी ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि हरदीप पुरी और एस. जयशंकर का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता था। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ देश की जनता अच्छी तरह समझती है।

निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है। 

इसके अलावा नरेंद्र मोदी और मानसी सोनी से जुड़े प्रकरण में 267 कॉल किए जाने का उल्लेख सामने आने और फाइल में “Modi is on board” लिखे होने को भी उन्होंने अत्यंत गंभीर बताया। आचार्य ने कहा कि यदि ये सभी तथ्य सत्य होते हैं, तो इससे भारत की राजनीतिक और सामाजिक विश्वसनीयता पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना है कि यह मामला किसी एक नेता, दल या वैचारिक मतभेद का नहीं, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई