शादी की खुशी में फंसा शहर, जांजगीर में घंटों लगा जाम

जांजगीर चांपा। जांजगीर में शुक्रवार को शादी समारोह की वजह से ड्रीम प्वाइंट के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर की मुख्य सड़क पर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक जाम लगा रहा और बरात में शामिल होने आए लोग नाचते रहे। जाम में मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस भी फंसी रही, लेकिन किसी ने भी मार्ग से आवागमन दुरुस्त करने की पहल नहीं की। मौके पर पुलिस का कोई जवान नहीं था। बाद में सूचना पर यातायात प्रभारी प्रदीप जोशी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मार्ग दुरुस्त कराया, तब तक एक घंटे से ज्यादा वक्त तक लोग परेशान होते रहे। शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। बड़ी बात यह रही कि शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग, संवेदनहीन होकर सड़क पर नाचते रहे और राहगीर लोग, जाम में फंसे रहे। शादी में शामिल लोगों की मनमानी की वजह से एम्बुलेंस भी फंसी रही। एम्बुलेंस का सायरन बजते रहा, मगर रास्ता देने के बजाय लोग नाचते रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button