राजधानी में शराब दुकान के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई शराब दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। शव मिलने के बाद से शराब दुकान कर्मचारियों और आस-पास के रहवासियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शराब दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। जल्द ही शव का शिनाख्त कर मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।





