Rape case: नाबलिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5 घंटे में किया गया गिरफ्तार

Rape case: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर महीनों तक बहलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी मनीष सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने 26 मई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष सूर्यवंशी ने 1 जनवरी से 25 मई तक उसे बहला-फुसलाकर भगाया और इस दौरान कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए उसे बिरकोना से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।





