Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी, माशिमं पूर्व में जारी कर चुका है अलर्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक नया साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां रानीतरई थाना क्षेत्र में एक छात्रा के पिता से ठग ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर 6 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना उस समय हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के पिता को फोन किया और खुद को शिक्षा विभाग से जुड़ा बताया। उसने कहा कि उनकी बेटी 10वीं बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई है। लेकिन अगर वह तुरंत पैसे जमा कर देते हैं, तो उनकी बेटी को पास करवा दिया जाएगा।

ठग की बातों में आकर घबराए हुए पिता ने नजदीकी चॉइस सेंटर से जाकर बताए गए खाते में 6,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पैसे भेजे गए, आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया और संपर्क पूरी तरह से तोड़ दिया। परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने स्कूल और बोर्ड से संपर्क किया, जहां पता चला कि बेटी पास हो चुकी है और यह पूरी तरह से साइबर ठगी का मामला है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पूर्व में ही ठगी के इस पैटर्न की एडवायजरी जारी कर चुका है। इसके बाद भी लोग ठग के झांसे में आकर अपने पैसे डुबा रहे है।

अब परिजनों ने रानीतरई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर व बैंक अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी इस तरह के फोन कॉल पर भरोसा न करें और पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी सरकारी काम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट या स्कूल से ही जानकारी लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई