शेयर में निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 57 लाख ठगे

रायपुर। रायपुर के एक कारोबारी से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 57 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई। कारोबारी को एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया, और फिर अलग-अलग किस्तों में 13 बार पैसे जमा करवाए गए। एप में दिखाया गया कि उसे मोटा मुनाफा हो रहा है।

जब कारोबारी ने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने 22 लाख की डिमांड की। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस के अनुसार, डूंडा निवासी नीरज वर्मा को सोशल मीडिया के जरिए एक लिंक मिला, जिसे खोलने पर हेम सिक्योरिटी कंपनी का एप जुड़ गया।

नीरज ने इस एप पर निवेश करना शुरू किया और जल्दी ही उसे मुनाफा दिखाया गया। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने पैसे की डिमांड की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई