मौसम: बर्फबार से गिरा तापमान, अटल टनल पर 1000 गाड़ियां फंसीं, ओले का अलर्ट भी जारी 

दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी का असर देश भर के मौसम में देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं।

लगातार बर्फबारी की वजह से शिमला की सड़को में 3 इंच बर्फ जमा हो गई है। बर्फबार की वजह से सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं। देर रात तक 1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंसीं। पुलिस ने गाड़ियां निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उत्तराखंड में भी गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। 

इन राज्यों में हुई बारिश 

  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  •  पंजाब 
  •  हरियाणा 
  • राजस्थान 

राजस्थान में स्कूलों में छुटि्टयां

राजस्थान में सोमवार (23 दिसंबर) को हुई सीजन की पहली बारिश के कारण शहरों में दिन का अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में शीतलहर चली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। गंगानगर, चूरू, पिलानी (झुंझुनूं) में दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा। 

मध्य प्रदेश के 21 जिलो में बारिश का अलर्ट 

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों से कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो गया है। ऐसा उत्तरी हवाओं के नहीं आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी की वजह से हुआ है। हालांकि, अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा।  

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई