अबॉर्शन की दवा खाने से किशोरी की मौत, मंगेतर पर दवा देने का शक

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की 17 वर्षीय किशोरी की अबॉर्शन पिल खाने से मौत हो गई। किशोरी पांच माह की गर्भवती थी। परिजन अब उसके मंगेतर और उसके परिवार पर गर्भपात की दवा देने का शक जता रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत किशोरी सरगुजा की रहने वाली थी। तेज पेट दर्द होने पर 27 मई को उसे जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगेतर के घरवालों ने कराई थी भर्ती

पीड़िता को अस्पताल में मंगेतर के परिजनों ने ही भर्ती कराया था। जांच में सामने आया कि किशोरी ने अबॉर्शन की गोली खाई थी। हालांकि, किशोरी के मंगेतर के परिजनो ने दवा देने की बात से इनकार किया है।

मौत के बाद फरार हो गए मंगेतर के परिजन

जब हॉस्पिटल में शव का पोस्टमॉर्टम होना तय हुआ तो मंगेतर के परिजन वहां से भाग निकले। गुरुवार को सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन अंबिकापुर पहुंचे, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का युवक से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन उम्र 18 साल से कम होने के कारण शादी रुकी हुई थी। प्रियंका को किसने दवा दी, यह साफ नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई