Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पर्यावरण और बालिका स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कामों के लिए शिक्षिका रश्मि धुर्वे को मिलेगा अवार्ड, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार के लिए हुआ चयन

राज्य शिक्षक अलंकरण के सर्वोच्च “राज्य स्तरीय स्मृति पुरस्कार” से चार शिक्षक-शिक्षिकों को सम्मानित किया जायेगा। 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इन उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से स्मानित किया जायेगा।

इन्हे मिलेगा अवार्ड

राज्य स्तरीय स्मृति पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों का चयन किया गया है, उनमें रश्मि सिंह धुर्वे व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल पाली तखतपुर बिलासपुर को डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं धरमलाल लहरे व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठारी करतला कोरबा को गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह राजश्री पांडे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंगापुर कबीरधाम को मुकुटधर पांडे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सरिता साहू उच्च वर्ग शिक्षक को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुर्ग को डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पर्यावरण क्षेत्र में छात्रों को जागरूक करने के लिए रश्मि धुर्वे को मिलेगा अवार्ड

डॉक्टर रश्मि सिंह धुर्वे का चयन पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार के लिए हुआ है, उन्हें प्रशस्ति पत्र 50000 रूपये की राशि सम्मान स्वरूप महामहिम राज्यपाल के हाथों प्रदान की जाएगी। रश्मि धुर्वे ने पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। इनके द्वारा 6 अंतर्राष्ट्रीय और 6 राष्ट्रीय शोधपत्रों का प्रकाशन किया जा चुका है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में 20 प्रकार के नवाचार लिए गए हैं। सामाजिक सरोकार के तहत् 20 प्रकार के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम का संचालन कर रही हैं, जैसे पर्यावरण जागरूकता, स्वक्ष्ता जागरूकता ,किशोरी बालिकाओं के पोषण स्वास्थ्य जागरूकता महावारी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैला रही हैं।

विकास योजना में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं, इनके कुशल संचालन में शाला ने भारत सरकार की स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित होते हुए, राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। पर्यावरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब का चयन पर्यावरण विभाग की ओर से किया गया। इनके सफल संचालन में शाला ने विभिन्न शैक्षणिक,सांस्कृतिक, लक्ष्य निर्धारित किए भारत सरकार खेल एवम् युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित युवा महोत्सव में प्रतिवर्ष बच्चे पुरुस्कृत होते है। ये स्वयं वादविवाद प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग से प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। बच्चों के व्यक्तित्व विकास,समय प्रबंधन,आदि पर मोटिवेशनल वक्ता के रूप छात्रों को प्रेरित कर रही है। इन्हे वर्ष 2019 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेखन कार्य,सामाजिक सरोकार,शिक्षा में नवाचार,शैक्षणिक,सांस्कृतिक, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण इन्हें प्रसिद्ध साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई