आंध्र प्रदेश में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत

आंध्र प्रदेश में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा यलमंचिली रेलवे स्टेशन के पास तड़के हुआ, जब ट्रेन के दो कोचों में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग एसी कोच बी1 और एक अन्य कोच में लगी थी। हादसे में 70 वर्षीय एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेलवे की राहत टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई