Taiwan के बॉर्डर में चीन ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, रक्षा मंत्रालय अलर्ट मोड में

ताइपे। ताइवान के जलीय क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां दिखने पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करने की बात दोहराई है। शनिवार की सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 1 PLA विमान और 6 PLAN जहाजों की गतिविधि देखी गई।
ताइवान की सशस्त्र सेनाएँ स्थिति की निगरानी कर रही हैं। चेतावनी दी गई है, सुधार नही हुआ तो जवाबी कार्रवाई करेंगे। MND ने एक पोस्ट में कहा, ”
गुरुवार को भी ताइवान MND ने ताइवान के आस-पास 7 चीनी विमानों और 5 नौसैनिक जहाजों की पहचान की थी।
1 PLA aircraft and 6 PLAN vessels operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC+8) today. #ROCArmedForces have monitored the situation and responded accordingly. pic.twitter.com/cvP1aoyABJ
— 國防部 Ministry of National Defense, ROC(Taiwan) 🇹🇼 (@MoNDefense) February 1, 2025
हाल के हफ्तों में, चीन ने ताइवान के समुद्र तटों पर हमला करने की अपनी क्षमता को बढ़ाया है, जिसमें नए नौसैनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चीन ने एक विशाल लैंडिंग हेलीकॉप्टर आक्रमण (LHA) जहाज को औपचारिक रूप से लॉन्च किया है, जो दुनिया के किसी अन्य नौसेना में नहीं है। इसके अलावा, ताइवान के समुद्र तटों पर उतरने के लिए फ्लोटिंग ब्रिज डॉक का उत्पादन भी शुरू किया गया है।
7 PLA aircraft and 5 PLAN vessels operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC+8) today. 5 of the aircraft crossed the median line and entered Taiwan’s northern and Southwestern ADIZ. We have monitored the situation and responded accordingly. pic.twitter.com/YrCU74qay8
— 國防部 Ministry of National Defense, ROC(Taiwan) 🇹🇼 (@MoNDefense) January 31, 2025
ताइवान और चीन के बीच मुद्दा एक जटिल और पुराना भू-राजनीतिक विवाद है, जो ताइवान की संप्रभुता पर केंद्रित है। ताइवान, जिसे औपचारिक रूप से गणराज्य चीन (ROC) कहा जाता है, अपनी सरकार, सेना और अर्थव्यवस्था के साथ एक स्वतंत्र राज्य के रूप में कार्य करता है। हालांकि, चीन ताइवान को एक अलगाववादी प्रांत मानता है और “एक चीन” नीति का पालन करता है, जिसके तहत केवल एक चीन है और बीजिंग उसकी राजधानी है।