Tabu in’Hera Pheri 3′: प्रियदर्शन की ‘हेरा फेरी 3’ में तब्बू की हो सकती वापसी

Tabu in’Hera Pheri 3′: प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपने जन्मदिन पर ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) बनाने का ऐलान किया, जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), और परेश रावल (Paresh Rawal) को भी टैग किया था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे सभी फिल्म में शामिल होंगे।

अब, एक नई हलचल तब्बू (Tabu) के इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई है। तब्बू ने अक्षय कुमार के उस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और साथ में लिखा, “ये कास्ट मेरे बिना पूरी नहीं होगी।” इस कैप्शन ने सभी को चौंका दिया और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तब्बू भी इस फिल्म में नजर आ सकती हैं।

मालूम हो कि तब्बू ने 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें प्रियदर्शन ने निर्देशन किया था। हालांकि, ‘हेरा फेरी 2’ (2006) में तब्बू का कोई किरदार नहीं था। अब देखना होगा कि प्रियदर्शन की ‘हेरा फेरी 3’ में तब्बू की वापसी होती है या नहीं।

फिल्म के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन फैंस इस जोड़ी की संभावित वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…