T20 match closing: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया टी-20 प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को दिया प्रोत्साहन

बिलासपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, विधायक अमर अग्रवाल की घोषणा

राजा रघुराज स्टेडियम में आयोजित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (T20 match closing) का समापन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. लखीराम अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने वर्ष 1990 में पहला चुनाव जीता था और आज मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं।

बिलासपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (T20 match closing)

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार योजनाएं भी लागू की गई हैं। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्व. लखीराम अग्रवाल के जीवन को प्रेरणादायक बताया। वहीं विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ और खड़गपुर के बीच खेला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई