जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा, महिला की इलाज के दौरान मौत, दो नए मरीज मिले..

बिलासपुर जिले में इन दिनों स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ा हुआ है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित 33 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इधर संक्रमक बीमारियों को लेकर कांग्रेसी सरकार पर हमलावर है।

बिलासपुर जिले में डायरिया, मलेरिया के फैले संक्रमण के बाद अब स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक डेंगू के 46 मरीज मिले हैं। जबकि स्वाइन फ्लू के अब तक 96 मरीजों की पहचान हो चुकी है। जिनमें से 40 एक्टिव केस हैं।

स्वाइन फ्लू से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शहर में तीसरी मौत हुई है। हेमू नगर निवासी 33 वर्षीय महिला की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। तेज बुखार और सर्दी खांसी से पीड़ित महिला का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। परिजनों ने जब उसका स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया, तो वह पॉजिटिव निकली। महिला को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संक्रामक बीमारियों को लेकर हो रही मौत पर अब सियासत भी शुरू हो गई है, पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इसे लेकर सरकार को घेरा है, और लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई