Suspended: वायरल ऑडियो मामला में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,दो कर्मचारी निलंबित.

Suspended: शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

बिलासपुर से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। (Suspended) जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में पदस्थ दो कर्मचारियों को वायरल ऑडियो मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें सहायक ग्रेड–02 अनुपम शुक्ला और सहायक ग्रेड–03 शिल्पा शर्मा शामिल हैं।

.वायरल ऑडियो ने खोली पोल, (Suspended) 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एक वायरल ऑडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस ऑडियो में चिकित्सा प्रतिपूर्ति यानी मेडिकल बिल से जुड़ी जानकारी देने से इनकार और भुगतान में जानबूझकर देरी की बातें सामने आईं।शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसकी रिपोर्ट 17 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपी गई।

दो साल तक रोके गए मेडिकल बिल,जांच में दोषी पाए गए कर्मचारी….

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों कर्मचारियों ने करीब दो वर्षों तक मेडिकल बिल को सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।इसे सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का गंभीर उल्लंघन माना गया।निलंबन अवधि में अनुपम शुक्ला का मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोटा और शिल्पा शर्मा का मुख्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरी तय किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई