सरगुजा: किसान बनकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, कर्मचारियों को दी चेतावनी

सरगुजा: पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है. सीएम ने कहा है कि सभी कलेक्टर अपने अपने जिले में हो रही धान खरीदी की समय समय पर मॉनिटरिंग करते रहें. कहीं भी किसानों के साथ अन्याय धान खरीदी में नहीं होना चाहिए. प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी सरकार कर रही है. प्रति क्विंटल 3100 रुपए भी किसानों को देने का तय किया गया है.

किसान अवतार में पहुंचे कलेक्टर साहब: सीएम के निर्देश के बाद प्रदेशभर में अफसर धान खरीदी की अपने स्तर से निगरानी कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास सदीपान किसान बनकर धान खरीदी केंद्र जांच के लिए पहुंचे. सिर पर गमछा बांधकर कलेक्टर ने लाइन में खड़े होकर धान खरीदी का जायजा लिया. खरीदी केंद्र के बाबू और कर्मचारियों से बात की. जांच पड़ताल के बाद कलेक्टर ने अपना परिचय देते हुए खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी.

समिति प्रबंधकों को चेतावनी: कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देते हुए समिति प्रबंधकों से कहा कि किसी भी हालत में किसानों को परेशान नहीं किया जाए. तय समय और तय कीमत पर धान की खरीदी की जाए. दरअसल धान खरीदी की प्रक्रिया को देखने और गड़बड़ी न हो इसकी जांच के लिए कलेक्टर सीतापुर के पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे. कलेक्टर के साथ सीतापुर एसडीएम रवि राही भी उनके साथ रहे. केंद्र पर जाने के लिए दोनों किसान के ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे.

किसान को जब पता चला ये तो कलेक्टर हैं: करीब एक घंटे तक दोनों अफसर धान खरीदी केंद्र पर घूम घूमकर जांच परख करते रहे. किसी भी किसान को ये भनक तक नहीं लगी कि अफसर खुद यहां पहुंचे हैं. बाद में जब लोगों को और किसानों को पता चला तो वो चकित हो गए. कलेक्टर ने इस मौके पर पैसे निकालने के लिए लाइन में भी लगे और जो पैसे दिए जा रहे हैं उसको भी चेक किया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button