Sunita Williams ने आठवीं बार स्पेसवॉक की 

वॉशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 12 साल बाद फिर से स्पेसवॉक किया। यह उनकी करियर की आठवीं स्पेसवॉक थी। सुनीता ने 22 जनवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर (NICER) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत के लिए स्पेसवॉक शुरू की। इस दौरान उनके साथ एस्ट्रोनॉट निक हेग भी थे।

न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर (NICER) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत करते हुए सुनीता विलियम्स और निक हेग। - Dainik Bhaskar

स्पेसवॉक करीब 6.5 घंटे चली, जिसमें ISS के बाहरी हिस्से पर कई जरूरी मरम्मत के काम किए गए। इन कामों में इंस्ट्रूमेंट्स की मरम्मत, NICER एक्स-रे टेलीस्कोप पर लाइट फिल्टर्स को पैच करना और एक इंटरनेशनल डॉकिंग एडॉप्टर पर लगे रिफ्लेक्टर डिवाइस को बदलना शामिल था।

सुनीता विलियम्स और निक हेग ने इस मिशन के दौरान ISS के संचालन और अपग्रेड के लिए महत्वपूर्ण काम किया। नासा ने इस स्पेसवॉक का लाइव फुटेज भी जारी किया। सुनीता विलियम्स 7 महीने से ज्यादा समय से अंतरिक्ष में हैं और ISS पर रुकने के कारण उनका वापस लौटने का समय और बढ़ सकता है। Nasa ने बताया कि उन्हें स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से मार्च 2025 में वापस लाया जाएगा।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई