बच्चों के लिए समर कैंप शुरू, खेलों के साथ मिल रही जागरूकता की सीख

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ के चकरभाठा थाना और हिर्री माइंस क्लब के संयुक्त प्रयास से हिर्री माइंस मैदान में 6 मई से 30 मई 2025 तक निःशुल्क समर वॉलीबॉल कैंप की शुरुआत हो गई है।

शिविर का उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक रशमीत कौर चावला ने किया। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। यह शिविर पुलिस विभाग के ‘चेतना अभियान’ के तहत ‘आओ संवारे कल अपना’ कार्यक्रम का हिस्सा है।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करना, खेलों की ओर आकर्षित करना और नशे के खिलाफ जागरूक करना है।

शिविर में थाना प्रभारी उत्तम साहू, आरक्षक सतपूर्ण जांगड़े, हिर्री माइंस क्लब के डीजीएम सोमनाथ सिंह, कोच श्रीनिवास नायर और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रशिक्षण हर दिन सुबह 6 से 8 बजे तक हिर्री माइंस मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button