फर्नीचर दुकान में लगी अचानक भीषण आग, सारा सामान जलकर खाख

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जहां लक्ष्मी फर्नीचर नामक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने प्लाईवुड, पलंग, टेबल, कुर्सी और अन्य लकड़ी के फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

घटना तखतपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित टेकू सिंह के लक्ष्मी फर्नीचर दुकान की है। सुबह करीब 11 बजे दुकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग भड़क उठी। आसपास के लोगों ने जब धुआं उठता देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन लकड़ी का सामान होने के कारण आग बहुत तेजी से फैलने लगी, जिससे लोगों के प्रयास नाकाम साबित हुए। लपटें इतनी भयानक थीं कि दूर-दूर तक धुआं नजर आने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे और बड़ा हादसा होने से टल गया।प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों द्वारा पूरी जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसका भी सही आकलन नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।तखतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक टेकू सिंह इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने बताया कि उनके फर्नीचर शोरूम में महंगा और कीमती सामान रखा हुआ था, जो इस आग में पूरी तरह से बर्बाद हो गया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई