धमतरी में पुलिस की अचानक चेकिंग: होटल, लॉज और ढाबों की हुई जांच, संदिग्धों पर नजर

धमतरी।जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, ढाबा और विश्रामगृहों की अचानक चेकिंग की गई।

यह अभियान लोगों की सुरक्षा, संदिग्धों की पहचान और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से किया गया। पहले से ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था कि अपने-अपने इलाके में होटल, लॉज और ढाबों पर नजर रखें और वहां रुकने वाले लोगों का पहचान पत्र और रजिस्टर की जांच करें।

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने देखा कि-

होटल और लॉज में रुकने वाले लोगों के पास वैध पहचान पत्र है या नहीं।

आगंतुक रजिस्टर में नाम और जानकारी दर्ज है या नहीं।

सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हैं या नहीं।

कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि तो नहीं हो रही।

ढाबों पर रात में रुकने वाले वाहन चालकों और अन्य लोगों का रिकॉर्ड सही है या नहीं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

सभी होटल और ढाबा मालिकों को यह भी हिदायत दी गई कि बिना पहचान पत्र के किसी को न रुकने दें, सीसीटीवी हमेशा चालू रखें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा अगर किसी को संदिग्ध बांग्लादेशी या रोहिंग्या नागरिक के बारे में जानकारी मिले, तो उसे जिम्मेदारी से पुलिस के टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर बताने को कहा गया।

यह अभियान थाना प्रभारियों की निगरानी में गठित विशेष टीमों ने चलाया और खासकर संवेदनशील जगहों पर गहन जांच की। पुलिस ने होटल और ढाबा मालिकों को जागरूक भी किया कि वे असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखें और सहयोग करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई