Stunts in the school premises: विदाई पार्टी बनी खतरे का मैदान, स्कूल परिसर में कार-ट्रैक्टर से स्टंट
जश्न नहीं, जोखिम-विदाई पार्टी में छात्रों की जान से खिलवाड़

बिलासपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है, (Stunts in the school premisesजहाँ स्कूल की विदाई पार्टी खुशी का नहीं, खतरे का कारण बन गई। पिछले दिनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने सारी हदें पार कर दीं। रील बनाने के जुनून में छात्र कार और ट्रैक्टर लेकर सीधे शाला परिसर में घुस गए और खतरनाक स्टंट करने लगे। तेज रफ्तार में घूमते वाहनों के बीच अचानक कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई।
रील का जुनून या जिम्मेदारी की मौत? स्कूल में खतरनाक स्टंट का तांडव, (Stunts in the school premises)
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ पल के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस दौरान प्राचार्य आरके पाण्डे और शिक्षक स्कूल में मौजूद थे,फिर भी किसी ने छात्रों को रोकना जरूरी नहीं समझा। अब इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल यह है कि स्कूल जैसे अनुशासित स्थान में भारी वाहन कैसे पहुंचे?और बच्चों की सुरक्षा पर स्कूल प्रबंधन की यह चुप्पी कितनी जिम्मेदार है?





